जनपद 44 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ ‘ग्राम चैपाल

फोटो-समस्याओं का निस्तारण करते अधिकारी

नामित अधिकारियों ने जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं को सुनकर किया मौके पर निस्तारण

BHADOHI NEWS: शासन के मंशानुरूप एवं डीएम शैलेश कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले
ग्राम चैपाल (गांव की समस्याएं, गांव में समाधान) का आज सभी विकासखंड के कुल 44 ग्राम पंचायतों में आयोजन हुआ। जिसमें जनसामान्य की शिकायतों व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान विकासखंड औराई के गिर्दबड़गांव में आयोजित ग्राम चैपाल में सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। विकासखंड भदोही के कुल 9 ग्राम पंचायत खेमईपुर में में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भदोही, रजईपुर में एसडीएम भदोही दुलमदासपुर में तहसीलदार भदोही, विकासखंड ज्ञानपुर में कुल 6 ग्राम पंचायत में शिवरामपुर में जिला कृषि अधिकारी, लक्ष्मणपट्टी में सहायक अभियंता ग्राम अभिकरण विभाग, थानीपुर में उपायुक्त उद्योग, बेरी परवा में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर विकासखंड डीघ में कुल 10 ग्राम पंचायत में कुलमानपुर में बीईओ, इब्राहिमपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी, तुलसीकला में सहायक अभियंता नलकूप, बालीपुर बड़गांव में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, विकासखंड सुरियावां में कुल 8 ग्राम पंचायत कंचनपुर में बीईओ सुरियावां, बरमोहिनी में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरियावां, महजूदा में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, छनौरा में जिला युवा कल्यान अधिकारी, विकासखंड अभोली में कुल 4 ग्राम पंचायत प्रयागपुर में बीडीओ अभोली , फत्तूपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी, दानूपुर पश्चिमपट्टी में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, विकासखंड औराई में कुल 7 ग्राम पंचायत पैरानापुर में पशु चिकित्सा अधिकारी औराई, सारीपुर में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, बनवारीपुर में सुरेश कुमार सहायक अभियंता नलकूप, दलपतपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी औराई, ग़रौली में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता औराई व संबंधित बीडीओ ने ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। डीएम ने प्रत्येक विकासखंड के लिए नामित अधिकारी एवं बीडीओ को निर्देशित किया कि जनचैपाल में आज आए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *