Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
फोटो-जागरूकता कार्यक्रम में पम्पलेट के साथ खड़े लोग
आपकी पूंजी आपका अधिकार पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: गोप ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार के दिशा निर्देश पर भारतीय रिजर्व बैंक की पहल आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत अन्क्लेम्ड अमाउंट का सरल एवं सुगम तरीके से त्वरित निस्तारण कैसे किया जाए। इस पर यूनियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने कहा कि सभी बैंक पूरी जिम्मेदारी से बिना दावे वाली राशि लाभार्थी को वापस दिलाने में अपनी तत्परता दिखाए। आरबीआई के अधिकारी दिशांत चंद्रायन ने भी अन्क्लेम्ड अमाउंट के शीघ्र निस्तारण की बात पर जोर दिया। यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख नीरज ओझा ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि सभी बैंक शीघ्रता से अन्क्लेम्ड अमाउंट का निस्तारण करेंगी। साथ ही क्षेत्र प्रमुख ने यह भी बताया कि यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक होने के नाते सभी योजनाओं और अभियानों में सदैव अग्रणी रहा है। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित गुप्ता ने बताया कि जिले में 67 करोड़ अन्क्लेम्ड अमाउंट जिसे जल्दी ही विधिक उत्तराधिकारी को प्रदान कर दिया जाएगा। उपायुक्त स्वरोजगार अनुराग राय ने कहा कि अन्क्लेम्ड अमाउंट लाभार्थी को वापस दिलाने में बैंक सजगता और उदारता दिखाए जिससे सुगमता से उनकी मदद किया जा सके। कार्यक्रम में शामिल बैंकों ने लगभग 187 लाभार्थियों के खाते में लगभग 3.4 करोड़ रुपए भेजे गए। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड रामअवध यादव, एडीओ श्रीकांत, एलडीएम अमित गुप्ता, आर सेटी निदेशक भरद्वाज उपाध्याय सहित सभी बैंकों के प्रबंधक एवं एनआरएलएम के कर्मचारी एवं लगभग 370 महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। संचालन आरसेटी भदोही के ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर देवेन्द्र दुबे ने किया।