ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

फोटो-मुख्यअतिथि को स्मृृति चिन्ह देते बीईओ

मुख्य अतिथि सभासद अरविंद मौर्य ने बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर दिया जोर
BHADOHI NEWS: नगर के स्टेशन रोड मिडिल स्कूल में शुक्रवार को प्रधानाचार्य नगरीय निकाय सभासद एवं ग्राम प्रधान ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभासद अरविंद मौर्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभासद अरविंद मौर्य ने कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, श्कायाकल्पश् जैसी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही नगरीय निकाय सभासदों, ग्राम प्रधानों, स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) और प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित करने, बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्कूल के संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए इसे एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया और कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक की भाजपा सरकार बच्चों के शिक्षा के प्रति गंभीर है। बच्चों को जहां निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है तो वहीं उनको फ्री में कापी-किताब, ड्रेस, जूता-मोजा व बैग दिया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन के साथ ही वजीफा देने की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नगर भदोही एआरपी सुरेश मौर्य, पूर्व एआरपी विनोद सिंह, साबिर जौहरी आदि अध्यापक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *