बीएलओ ने बीएलए को सौंपी अनुपस्थित मतदाताओं की सूची

फोटो-अनुपस्थित मतदाताओं की सूची बीएलए को सौंपते बीएलओ, जिले के सभी 1256 मतदेय स्थलों पर हुई बीएलओ व बीएलए की संयुक्त बैठकें
BHADOHI NEWS: जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के तहत शुक्रवार को बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए की संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें जिले के सभी 1256 मतदेय स्थलों पर हुईं।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर आयोजित इन बैठकों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा अनुपस्थित, मृतक, स्थानांतरित (शिफ्टेड) और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को उपलब्ध कराई गई। यह सूची विशेष पुनरीक्षण की गणना अवधि के दौरान चिन्हित किए गए मतदाताओं से संबंधित है। एक उदाहरण के तौर पर प्राइमरी पाठशाला माधोसिंह घाटमपुर-एक के भाग संख्या 147 पर उपजिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, सुपरवाइजर बृजेश पाल और बीएलओ एवं सहायक अध्यापक सायदा खान ने राजनीतिक दलों के बीएलए को यह सूची सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *