Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
चाइनीज मंझे की बिक्री पर हो पूर्ण प्रतिबंध- डा.प्रमोद कुमार सिंह
JAUNPUR NEWS: चाइनीज मंझे से जौनपुर में हो रही प्रतिदिन दुर्घटना और मौत से आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है, इसके बिक्री और प्रयोग के कारण अनगिनत मौतें हो जा रही है और सैकड़ों लोग अब तक गम्भीर रुप से अब तक घायल हो चुके हैं। सद्भावना पुल पर संदीप तिवारी की दर्दनाक मौत चाइनीज मंझे से गला कटने के कारण हुआ है। प्रमोद सिंह ने शासन से मांग किया कि चाइनीज मंझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए इसे बेचने और उपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने जनपद जौनपुर में मिड डे मिल का मुद्दा उठाया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद सिंह ने कहा कि साप्ताहिक मेनू के अनुरूप प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को दूध और फल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जो सर्वथा अन्याय और सरकारी धन का खुलेआम लूट है। आरिफ खान ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सिंथेटिक दूध दिये जाने का मामला आया है जो गलत है। शासन बच्चों को शुद्ध और ताजा दूध उपलब्ध कराते हुए मानक के अनुसार छात्रों को भोजन व्यवस्था करायें। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडेय, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह,प्रदेश सचिव पंकज सोनकर,शिव मिश्रा,सभासद सहनवाज मंजूर, सभासद अबूजर शेख,अरुण शुक्ला,इरशाद खान,वरुणा शंकर चतुर्वेदी,जब्बार सलमानी,आजम जैदी,लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर,प्रवेश निषाद,अश्वनी मौर्या, तौसीफ अहमद, ललित चैरसिया,इकबाल हुसैन,मोहम्मद ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।