डॉ. संदीप सरावगी ने सपना वर्मा को दिया विवाह उपहार, आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ

JHANSI NEWS: संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने अंदर लक्ष्मी गेट निवासी सपना वर्मा को उनके विवाह के अवसर पर उपहार भेंट कर उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दीं। सपना वर्मा स्वर्गीय कृपाराम वर्मा की पुत्री हैं और उनकी माता मालती वर्मा घरों में काम कर परिवार का पालन करती हैं। 12 दिसंबर को होने वाले विवाह से पहले समिति कार्यालय में आयोजित छोटा किन्तु स्नेहपूर्ण कार्यक्रम परिवार जैसा माहौल लिए हुए था। इस अवसर पर डॉ. संदीप ने सपना को ट्रॉली बैग, किचन सेट और साड़ी उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा यह मेरे लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बेटी के प्रति एक भावनात्मक कर्तव्य है। सपना जैसी बेटियाँ हमारे समाज का सम्मान हैं। ईश्वर करे उनके जीवन में खुशियाँ सदैव बनी रहें। उपहार व परिवार जैसा सम्मान पाकर सपना वर्मा भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा पिताजी के जाने के बाद माँ ने अकेले हमें संभाला है। आज जो सम्मान और सहयोग मिला है, उससे महसूस हुआ कि हम अकेले नहीं हैं। संदीप भईया ने हमें बेटी जैसा स्नेह दिया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।संदीप नामदेव , अनुज सिंह , सोमकांत निगम , प्रीतम सिंह प्रेमी , धर्मेंद्र खटीक ,नरगिश , अमित वर्मा ,वसंत गुप्ता, सिद्धांत गुप्ता ,मनोज रेजा ,राजदा , सुशांत रेजा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद देते हुए सपना के सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामना की। समिति का पूरा कार्यालय उस समय मानो परिवार की खुशियों से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *