Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया शुभारंभ
JHANSI NEWS: स्थानीय ध्रुव-तारा ऑटोमोबाइल्स बजाज शोरूम में आज पल्सर एन 160सीसी के नए मॉडल का भव्य लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। पहले से ही अपनी दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक लुक्स से लाखों युवाओं की पसंद बनी पल्सर अब और भी नए फीचर्स के साथ बाजार में उतरी है। नई पल्सर एन160 में गोल्डन यूएसडी फोर्क्स, फोर-स्ट्रोक नाइट्रोक्स सस्पेंशन, लेज़र एलईडी हेडलैंप्स सहित कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी और मॉडर्न लुक प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपने कर-कमलों से बाइक को लॉन्च किया। इस अवसर पर ध्रुव-तारा ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधक आलोक नगरिया, सुनील नगरिया, कपिल नगरिया, शैलेश नगरिया, सिद्धार्थ नगरिया, नमन नगरिया ने अतिथिगण को स्मृति-चिन्ह भेंट किए और सभी को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेलमेट पहनने का संदेश दिया। शोरूम मैनेजर विजय शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। लॉन्चिंग समारोह की खास बात यह रही कि मौके पर ही ग्राहकों ने नई पल्सर एन160 की बुकिंग करवाई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और नई पल्सर एन 160 ने अपनी पहली झलक में ही सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। इस दौरान सुनील वैद्य, उत्कृष, आमिर खान, अर्जुन, आशीष सिंह, मीका आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे.