Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिला प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना पार्टी को कर रहा है बर्बाद:अरशद अली
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। जिले में सपा से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने पार्टी की बैठक का बहिष्कार करते हुए सपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर पार्टी से जुड़े मुस्लिम नेताओं ने खुलकर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहां कि उन्हें केवल वोट बैंक समझा जाता है। जबकि सम्मान और भागीदारी के नाम पर उन्हें लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। मुस्लिम नेताओं का कहना है कि पार्टी का मौजूदा रवैया उनके दिल को गहरी चोट पहुंचाने वाला है। यही वजह है कि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए विरोध का रास्ता अपनाया है। सपा से जुड़े मुस्लिम नेता सोशल मीडिया के ज़रिए जमकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। कोई लिख रहा है-हम सिर्फ़ वोट बैंक समझा जाता हैं,तो कोई तंज कसते हुए कह रहा है कि कुर्सी और दरी बिछाने के लिए ही हमें याद किया जाता है कुछ नेताओं ने यहां तक कह दिया कि अब जागने का समय आ गया है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अरशद अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए पार्टी नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के जिला प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं और उनके कारण पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुंच रहा है और कहां कि जागो मेरे समाजवादी भाइयों जागो सतीश मिश्रा को भी भेजने वाले वहीं है।