लालगंज व सांगीपुर में सकुशल सम्पन्न हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा

PRATAPGARH NEWS : केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल सम्पन्न हुई। स्थानीय लालगंज ब्लाक के अर्न्तगत अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज तथा सांगीपुर में गांधी इण्टर कालेज में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों को शामिल देखा गया। लालगंज अविनि इण्टर कालेज में दो सौ बीस परीक्षार्थियो में पैतीस अनुपस्थित रहे। परीक्षा की देखरेख प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, सीएलओ क्षिप्रा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह ने किया। वही सांगीपुर के गांधी इण्टर कालेज में एक सौ नब्बे परीक्षार्थियो मे साठ बच्चे अनुपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल ने बताया कि परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसी कैमरे से भी की गयी। परीक्षा को लेकर नवोदय विद्यालय के पर्यवेक्षक भी विद्यालय में निगरानी करते दिखे। प्रवेश परीक्षा को लेकर दोनों विद्यालयो के बाहर फोर्स को भी एहतियातन तैनात देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *