Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
उद्घाटन मैच टर्फ ब्लास्टर बनाम व्हाइट कोट वॉरियर्स के बीच खेला गया
FATEHPUR NEWS: शहर के नऊवा बाग क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त टर्फ टाइटंस स्टेडियम का शुभारंभ शनिवार को अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री नीरज सिंह, सभासद दिनेश तिवारी खलीफा, अवशेष जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री नीरज बाजपेई व पप्पू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
स्टेडियम के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि टर्फ टाइटंस स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां खेलों के मानकों के अनुरूप क्रिकेट एवं फुटबॉल के लिए फील्ड विकसित की गई है, जहां खिलाड़ी बहुत ही सस्ती दरों पर खेल का आनंद ले सकते हैं। मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि फतेहपुर आज विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। पहले जिले में मनोरंजन और खेल के पर्याप्त संसाधन नहीं थे, लेकिन अब बच्चों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए इस तरह के आधुनिक क्रिकेट और फुटबॉल स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पहले लोग केवल टीवी पर स्टेडियम देखते थे, अब फतेहपुर के युवा स्वयं ऐसे आधुनिक स्टेडियम में खेल सकेंगे, जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा। वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल गेम्स में अधिक समय बिताते हैं, जिससे उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आधुनिक खेल स्टेडियम बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे। संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा के एआरटीओ मनोज सिंह की प्रेरणा से यह स्टेडियम साकार हो सका। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक विकास गुप्ता ने स्वयं बैटिंग और बॉलिंग कर खेल का आनंद लिया, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी मैदान में उतरकर खेला।
इस मौके पर सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश सविता, सुनील श्रीवास्तव, उमेश मौर्य, रवि प्रकाश त्रिवेदी, संदेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन मैच टर्फ ब्लास्टर बनाम व्हाइट कोट वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।