Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: थाना गाजीपुर क्षेत्र के सांखा गांव के मजरे कुडवारी निवासी गया प्रसाद तिवारी के घर 22 सितंबर 1984 की रात डकैती की सनसनीखेज घटना हुई थी। बताया गया कि 20 से 25 अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती को अंजाम दिया, जिसमें गया प्रसाद तिवारी और उनके साले भरोसा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के निवासी महिपाल को भी अभियुक्त बनाया गया था। लंबे समय से विचाराधीन इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अभियोजन पक्ष द्वारा आरोप सिद्ध न कर पाने के कारण अभियुक्त महिपाल को दोषमुक्त कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पूर्व बार अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं अधिवक्ता रमाशंकर राव ने प्रभावी ढंग से दलीलें प्रस्तुत कीं, जिन्हें न्यायालय ने स्वीकार किया।