Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन को लेकर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी सदस्यों द्वारा आवेदन दाखिल किए गए। उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में प्रस्तावक के रूप में महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका निभाई। शनिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन उपरांत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फतेहपुर जनपद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा जनपद फतेहपुर आगमन का आग्रह किया, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को लखनऊ में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी वर्तमान व पूर्व सांसद, माननीय विधायकगण, प्रांतीय परिषद सदस्य, सभी ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कोआपरेटिव चेयरमैन एवं डीसीबी चेयरमैन को आमंत्रित किया गया है। वहीं अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला कार्यालय में डिजिटल माध्यम से समारोह में सहभागिता करेंगे।