Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मेडिकल कालेज कौशाम्बी मे हुआ एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टिेंस के बढ़ते खतरे के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम
KAUSHAMBI NEWS: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोवायलोजी विभाग एवं फार्माकोलाजी विभाग द्वारा विश्व एंटी माइक्रोवियल रेसिस्टेंस जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टेंस के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना था। प्रधानाचार्य प्रो0(डा0) हरिओम कुमार सिंह, द्वारा बताया गया कि एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टेंस एक ऐसी स्थिति है जहां जीवाणु, वायरस, फंगी और अन्य रोगाणु एंटीमाइक्रोवियल दवाओं के प्रभाव का प्रतिरोध करने लगते है। इन दवाओं की प्रभावशीलता कम हो जाती है और रोगों का इलाज मुश्किल हो जाता है। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किया गया। डा0 अरिन्द चक्रवर्ती विभागध्यक्ष माइक्रोवायोलाॅजी विभाग एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एंटीमाइक्रोवियल प्रतिरोध प्ररियोजना (ए0एम0आर0) के अन्तर्गत एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टेंस के कारणों और इसके प्रभावो पर चर्चा की। उन्होने एंटीमाइक्रोवियल दवाओं के उचित उपयोग एवं महत्व पर जोर दिया और कहा कि इन दवाओं का उपयोग केवल डाॅक्टर के सलाह पर ही लें अनावश्यक रूप से न लेे। डा0 आत्मिक सिंह सह आयार्य फार्माकोलाॅजी विभाग ने बताया कि एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टेंस एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट है, एंटीमाइक्रोवियल दवाओं का अधिक उपयोग और दुरूपयोग इसके मुख्य कारण है। एंटीमाइक्रोवियल रेसिस्टेंस को रोकने के लिए हमें प्रभावी एवं कारगर दवाओ का उचित उपयोग करना होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञो ने लोगो को जागरूक करने के लिए कई सुझाव दियें। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) हरिओम कुमार सिंह, डा0 अरिन्दम चक्रवर्ती विभागाध्यक्ष माइक्रोवायोलाॅजी विभाग एवं डा0 अत्मिक सिंह फार्माकोलाॅजी विभाग एवं उनकी टीम कोे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर, डा0 सुनील कुमार शुक्ल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 विश्व प्रकार चिकित्सा अधीक्षक, डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा उपप्रधानाचार्य, डा0 सुरभि प्रकाश, डा0 अंजन दास, डा0 सरस्वती जाएसवाल यादव, डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 संजीव सिंह डा0 अंकित तिवारी, डा0 शिवम विश्नोई, डा0 मृदुला रंजन, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 नन्दनी राधव, डा0 प्रतिमा त्रिपाठी, एवं अन्य चिकित्सक तथा एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र उपस्थित रहें।