Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: जनपद के सरकारी स्कूलों में पिछले चार दिनों से अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकास खण्ड कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा की व्यवस्था का खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल परिसर में साफ सफाई एवं शैक्षिक व्यवस्था की गुणवत्ता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज अध्यापक अजय साहू की सराहना की।