Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी गांव की एक युवती दो माह पहले घर से लापता हो गई थी , किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी , पीड़िता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है । मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बीस वर्षीय बेटी 11 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी , खोजबीन के बाद अगले दिन उसने गुमशुदगी दर्ज कराई थी । पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद पता चला कि उसकी बेटी को चार लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए है। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । मंझनपुर पुलिस ने मलाक पिंजरी निवासी बृजरानी , इंदल , बृजलाल व सेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।