Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: शनिवार को जनपद के कई विद्यालयों को नवोदय प्रवेश परीक्षा का सेंटर बनाया गया हुआ था जिसमें सिराथू तहसील के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज केसारी व देवखरपुर को भी परीक्षा सेंटर बनाया गया था। केसारी के प्रधानाचार्य नीरज केशरी ने बताया कि उनके यहां कुल 434 बच्चों का सेंटर बनाया गया था जिसमें से 240 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए और 194 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं देवखर के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने बताया कि उनके यहां 370 बच्चों का सेंटर बनाया गया था जिसमें से 190 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए और 180 बच्चे अनुपस्थित रहे। दोनों जगहों पर परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई।