Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: शुभ मंगलम सेवा न्यास द्वारा मंगलवार को सायं काल 4 बजे जिला पंचायत सभागार में विजय दिवस का आयोजन किया गया है। सुमंगलम सेवा न्यास के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में 16 दिसंबर को 93000 पाकिस्तान सैनिकों के समर्पण दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विजय दिवस के पावन अवसर पर आयोजित विजय दिवस समारोह में युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिक एवं उनके परिजनों का सम्मान, प्रख्यात कवि सुमित ओरछा एवं गौरव चौहान द्वारा राष्ट्रवादी कवि सम्मेलन तथा सामूहिक वंदे मातरम का गायन होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे मुनीर तथा विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ होंगे।