Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से नाबालिक किशोरियों के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया पुलिस ने पीड़ितों के पिता की तहरीर पर नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया उसकी पुत्री घर पर अकेले थी वह खेत काम करने गया था 9 बजे करीब घर से अचानक लापता हो गई तलाश करने पर पता चला गांव का एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है। दूसरे गांव की किशोरी रात में अपने परिवार के साथ सोई थी सुबह परिजनों के जागने पर घर पर न पाकर कर संन्न रह गए तलाश करने पर एक युवक द्वारा जबरन बाइक से ले जाने की जानकारी हुई जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई पुलिस ने मामले में नामित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने दोनों घटनाओं में अपहर्ता किशोरियों को सकुशल बरामद करने के आदेश दिए हैं।