महिला ने बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का लगाया आरोप

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा के मोहल्ला सरैया निवासी महिला के पति की मौत के बाद उन पर प्राइवेट बैंक का बकाया रकम गहने, और वाहन बेचकर अदाइगी करने के बाद कर्मचारियों द्वारा सरेराह पैसा चुकता करने को लेकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। सरैया निवासी तरन्नुम ने शिकायती पत्र देकर बताया उसका पति इस्लाम समूह में कार्यरत था जिनकी अचानक मौत हो गई जिससे परिवार सड़क पर आ गया पत्नी ने गहने और वाहन बेचकर बैंक कर्मचारियों को भुगतान किया जिसका उन्होंने रजिस्टर पर लेख अंकित न कर कुछ दिन बाद कर्ज चुकाने की बात कहने पर पीड़िता के होश उड़ गए लाखों की रकम कर्मचारियों द्वारा डकार जाने के बाद पीड़िता ने जबरन घर में घुसकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है जिसकी शिकायत पुलिस में देने के बाद कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *