Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
औचक निरीक्षण में उखड़ती बजड़ी देख भड़कीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, शिथिल पर्यवेक्षण पर ईओ का रोका वेतन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को नगर पालिका परिषद लखीमपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मेमोरियल हाल सड़क मार्ग पर शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण मानो ठेकेदारों और अभियंताओं के लिए अलार्म बेल बन गया। सड़क की हालत देखते ही डीएम का पारा चढ़ गया। जगह-जगह उखड़ती बजड़ी और कमजोर सतह ने घटिया निर्माण की कहानी खुद बयां कर दी।
डीएम ने मौके पर ही अवर अभियंता नगर पालिका को जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में चेताया कि जब तक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं, तब तक भुगतान नहीं होगा। इतना ही नहीं, डीएम ने तुरंत चूना मंगवाया और सड़क पर जहां-जहां बजड़ी उखड़ रही थी, वहां चूने से गोले बनवाकर चिन्हांकन कराया। लोक निर्माण विभाग को आज ही सैंपल लेने के निर्देश दिए गए, साथ ही सातवें और 14वें दिन दोबारा सैंपल जांच कराने के सख्त आदेश दिए। वही शिथिल पर्यवेक्षक पर ईओ का वेतन बाधित करने की निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाइट्स एंड बियॉन्ड के सामने नाली पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली पूरी तरह साफ-सुथरी रहे और पानी का प्रवाह कहीं भी बाधित न हो। खासतौर पर अंबेडकर तिराहे के मोड़ पर बार-बार होने वाले जलभराव को लेकर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यहां से पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित की जाए और भविष्य में किसी भी हालत में जलभराव न होने पाए। डीएम के निर्देश मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी और उनकी टीम ने चिन्हित चूने वाले स्थानों से तत्काल सैंपल संग्रहित किया।