Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
लखीमपुर,गोला,पलिया, मोहम्मदी,निघासन,धौरहरा और मितौली तहसीलों में गांव-गांव पहुंचे राहत दल
LAKHIMPUR KHERI NEWS: शनिवार को शीत लहर के बीच शासन के निर्देश पर जिले के असहाय, निराश्रित और जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के सघन मार्गदर्शन में राजस्व टीमों ने पूरे जिले में कम्बलों का वितरण अभियान तेज कर दिया है।लखीमपुर, गोला,पलिया,मोहम्मदी, निघासन,धौरहरा और मितौली तहसीलों में गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों और निराश्रितों की सूची बनाई गई और उन्हें गर्माहट भरे कम्बल प्रदान किए गए।इस पहल का उद्देश्य शीत लहर में असहाय लोगों को ठंड से बचाना और उन्हें राहत पहुंचाना है।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी असहाय व्यक्ति शीत लहर में ठंड का शिकार न बने। शासन की योजनाओं के अनुरूप हर गरीब और जरूरतमंद तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह सिर्फ कम्बल वितरण नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और समाज की जिम्मेदारी का प्रतीक है।डीएम के निर्देश पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह तहसीलों में कम्बल का आवंटन, उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।अधिकारियों की यह सक्रिय निगरानी यह सुनिश्चित कर रही है कि अभियान हर जरूरतमंद तक असरदार और समय पर पहुंचे।