Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: पॉलीटेक्निक चौराहे क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सजगता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बाबा के भेष में दो व्यक्तियों द्वारा एक 8 वर्षीय बालिका को अगवा कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया और बच्ची को सकुशल सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पॉलीटेक्निक चौराहे क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका को दो संदिग्ध व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पुलिस चौकी सरायपोख्ता को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी से बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो कोई गंभीर घटना घट सकती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और भरोसे में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की विधिक जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। पुलिस की सतर्कता बनी सुरक्षा की ढाल, मासूम की जान बची