Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जिले में पचपेड़वा पुलिस और सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने 1.025 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 दिसंबर, 2025 को भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में टीम ने काम किया। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मजगवा कला निवासी पवन कुमार पुत्र तिलकराम को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1.025 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना पचपेड़वा में अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 234/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र प्रताप सिंह (थाना पचपेड़वा), उपनिरीक्षक जगदीश नारायण, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार सिंह, आरक्षी सोनू कुमार सिंह, आरक्षी विश्वनाथ वग और आरक्षी सुनील कुमार तिवारी (सभी 50वीं वाहिनी एसएसबी, त्रिलोकपुर) शामिल थे।