Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) वादी प्रवीण कुमार सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-1 बलरामपुर द्वारा दिनांक 02.09.2025 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि फर्म श्री ओम इंटरप्राइजेज (GSTIN-09BENPK7018C12H) के स्वामी संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी टीला फिरोजाबाद, थाना फिरोजाबाद द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी व कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर बड़े पैमाने पर राजस्व को क्षति पहुँचाने की नीयत से जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-323/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर में मु0अ0सं0 323/25 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/316(5) बीएनएस से संबंधित पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त किशन कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी ग्राम रामपुर असुरार, थाना भगवानपुर, जनपद वैशाली बिहार को दिनांक 13.12.2025 को एसटीएफ गोरखपुर टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण : प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह परास्नातक शिक्षित है तथा एकाउंटेंट के रूप में कार्य करता था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने लालच में आकर फर्जी कंपनियों के नाम से जीएसटी पोर्टल पर बोगस बिलिंग एवं कूटरचित डेटा फीडिंग की, जिसके बदले उसे कमीशन प्राप्त होता था। इस कार्य से संबंधित सभी डिजिटल साक्ष्य अभियुक्त के लैपटॉप एवं मोबाइल फोन में मौजूद हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।