डांस विद म्यूज़िक के साथ वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रा’ सम्पन्न

JHANSI NEWS: मॉडर्न स्कूल, सिविल लाइन्स, झाँसी में जूनियर विंग का वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रा’ अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के नन्हे विद्यार्थियों ने डांस विद म्यूज़िक के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा “वेलकम टू द वर्ल्ड ऑफ ड्रीम्स”, “रिदम ऑफ द गार्डन”, “द डेज़र्ट क्वीन्स मीट द जंगल ट्राइब”, “एवरी चाइल्ड काउंट्स”, “हॉली–बॉली फ्यूज़न बीट्स” तथा “संस्कृति – द डांस ऑफ कल्चर” जैसे मनमोहक प्रस्तुतिकरण किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, झाँसी के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन एवं संस्थापिका श्रीमती शांति विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रत्ना विश्वनाथन, मॉडर्न ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन तथा मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, भविष्य में और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *