दबंगो ने पति के तोड़े हाथ पॉव, पत्नी पहुंची एसएसपी के द्वार

JHANSI NEWS: जनपद के ग्राम बिलाटी करके थाना ऐरच की एक पीड़ित  महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को शिकायती पत्र देते गॉव के रहने वाले कुछ दवंगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने का आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया वह उसका पति व अन्य परिवारजन के साथ ग्राम बिलाटी करके में खेती करके अपना जीवन यापन करती है। करीब 7 माह पूर्व प्रार्थिया को खेत में कार्य करते समय कुछ दबंगो ने घात लगाकर बुरी नियत व इरादे से उसके साथ अश्लील हरकत व बेइज्जत किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़ित ने उक्त दबंगो  के विरूद्ध कार्यवाही भी की. जिसके कारण दबंग उसके परिवारजनों बुराई व रंजिश मानने लगे और इसी रंजिश के कारण के उक्त दबंगो ने 11 दिसम्बर को सुबह उसके पति को सरिया व सब्बल से मारा व  मरणांसन्न हालत में छोड़ कर भाग गये. पीड़िता ने बताया की उसके पति शरीर के कई भागो पर गम्भीर चोटे आई है. पीड़िता जब घटना की जानकारी थाना एरच में दी उसकी वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई न ही उसके पति का मेडिकल करवाया गया.  पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में न्याय दिलाने की गुहार लगायी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *