भारतीय फिल्म जगत को सदैव खलती रहेगी धर्मेन्द्र की कमी:अनुप्रिया पटेल

प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र की स्मृति में दिल्ली में आयोजित हुई प्रार्थना सभा

MIRZAPUR NEWS: प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र की स्मृति में दिल्ली में गुरुवार की देर रात प्रार्थना सभा आयोजित हुई। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूर्व सांसद को पुष्प अर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी एवं परिजनों को मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने आत्मा की शांति एवं परिजनों के मन में असीम कष्ट को सहन करने के लिए के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के वह सितारे थे, जिनकी सहज अभिनय कला, व्यक्तित्व की सादगी और मानवता से भरपूर भाव-भंगिमा ने समस्त देशवासियों के हृदय में अमिट स्थान बनाया। कहा कि उनकी अदाकारी भाषा, क्षेत्र और पीढ़ियों की सीमाएँ पार कर प्रत्येक भारतीय के मन में गहरी छाप छोड़ गई। भारतीय फिल्म जगत को इस अद्वितीय कलाकार की कमी सदैव खलती रहेगी। फिल्म जगत में दिए गए उनके योगदान को देश ही नहीं पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *