Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत के अझारा वार्ड में श्रीशिव शक्ति नारायण महायज्ञ के तहत हो रही देवी भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथा व्यास स्वामी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि देवी आराधना से जीव स्वतः समस्त कष्टों से मुक्त हो जाया करता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में देवी आराधना आदिकाल से हमें सच्चाई के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दिया करती है। कथा में देवी आराधना के भजन सुनकर भी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। संचालन साहित्यकार अनूप प्रतापगढ़ी ने किया। इस मौके पर अजय मिश्र, आशीष, अभय दुबे, कुलदीप तिवारी, अंकित तिवारी, विन्ध्यवासिनी तिवारी, मनोज द्विवेदी, ओमप्रकाश मिश्र, श्रीनाथशर्मा, लालजी मिश्र, बृजेश तिवारी, अजय दुबे आदि रहे।