छात्रा के लापता होने पर दर्ज हुआ अपहरण का केस

PRATAPGARH NEWS: स्कूली छात्रा के लापता होने को लेकर उदयपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पड़ोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के कमलदीपुर निवासी प्रदीप सिंह की पत्नी आरती सिंह ने उदयपुर पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी चैदह वर्षीय पुत्री उदयपुर थाना के कटरिया में ननिहाल गई हुई थी। तेरह दिसम्बर को दिन में साढ़े तीन बजे वह स्कूली बैग लेकर ननिहाल से गुस्से में कहीं चली गयी। छात्रा के वापस न आने पर परिजन परेशान हो उठे।  तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण को लेकर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *