खनन व भ्रष्टाचार से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी दबोचा गया

थरियांव पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थरियांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना थरियांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 332/2025 धारा 303(2), 317(2), 61(2), 111 बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 7ए/12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त विकास पटेल उर्फ छोटकू पुत्र स्व. गयाप्रसाद पटेल, निवासी ग्राम बेरा गढ़ीवा थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी रविवार को सुबह लगभग 06:00 बजे दबंग होटल के सामने, थाना हुसैनगंज क्षेत्र से की गई। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अरूण कुमार मौर्या तथा हेड कांस्टेबल उबैदउल्ला शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *