Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: शहर के मोहल्ला पनी स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की वार्ड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई। तय किया गया कि नगर के समस्त वार्डों में इकाइयों का गठन किया जाएगा तथा क्रमशः प्रत्येक वार्ड में बैठकें आयोजित कर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों की समस्याओं को संकलित करते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके निस्तारण की पहल की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा और स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी पहल की जाएगी। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि सभी वार्डों में इकाइयों का गठन कर प्रतिनिधियों को वार्ड-स्तरीय जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत हो सके। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अनुराग पांडेय, मो. सरफराज परवेज आलम, रिज़वान, संजय कुमार, मो. रज़ी, महेंद्र कुमार, शोभित वर्मा, महंत श्री सूर्यनाथ, मो. शकील एवं विश्वास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।