सिराथू में बसपा की बैठक, एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी की बैठक रविवार को सिराथू स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर एसआईआर फार्म की जांच करें और बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क में रहें। बैठक में प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिंतामणि, आकाश राव और अशोक सोनकर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गौतम ने किया।मुख्य अतिथि सतीश जाटव ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है। एसआईआर अभियान को गंभीरता से लेते हुए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में जिला प्रभारी मोतीलाल, अंबेडकर , मंडल प्रभारी राम नरेश पासी, वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज पासी, सईद अहमद घोसी, बच्चन पाल, गुप्ता पासी, रामू यादव, पी.पी. चौरसिया, सुकुरू लाल निर्मल,इकबाल प्रधान , सईद घोसी , अजय सरोज, सोनू गौतम ,ओम प्रकाश पासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *