Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जनसत्ता दल शोषित ,वंचित, किसान, मजदूर की आवाज: शैलेंद्र कुमार
यह कार्यालय आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का केंद्र बनेगा: बलवीर सिंह चौहान
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के मां शीतला धाम चौराहे पर जनसत्ता दल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जनसत्ता दल के प्रधान महासचिव एवं पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि शोषित, वंचित, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज़ बनेगा। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि जनहित और सामाजिक न्याय की राजनीति करता है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जनसत्ता दल का यह कार्यालय आम जनता की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को संगठन की ताकत बताते हुए युवा जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि जनसत्ता दल युवाओं को साथ लेकर समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनेगा और जिले के हर गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।युवा जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि इस कार्यालय से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलवीर सिंह चौहान ने कहा यह कार्यालय आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का केंद्र बनेगा पार्टी को गांव-गांव तक संकल्प लिया इस मौके पर अश्वनी सिंह , बलवीर सिंह चौहान , इरफान अहमद , अनिल केसरवानी रहबर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।