Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट व धमकी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कड़ा धाम पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी विनोद कुमार साहू पुत्र केशन साहू ने न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसका पुत्र निखिल साहू 17 अक्टूबर की दोपहर देवीगंज कस्बे में स्थित एक स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था , विनोद साहू का आरोप है कि विपक्षी के पुत्र से निखिल का झगड़ा हो गया , जैसे ही निखिल देवीगंज अलीपुर जीता मार्ग पर स्थित गैस वेल्डिंग की दुकान के पास पहुंचा तो विपक्षियों ने निखिल को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया , बेटे के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर विपक्षी के घर उलाहना देने पहुंचा तो छोटे भाई अमित साहू पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया जिसके बाद कार्यवाही हेतु कड़ा धाम थाना गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई , पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुन्ना, बबलू व प्रतीक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।