पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

MIRZAPUR NEWS: रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम सभागार मे आयोजित एक भव्य समारोह में पंकज चौधरी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र, अनुराग सिंह और सूचिस्मिता मौर्य सहित प्रदेश के अन्य विधायकगण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नेताओं ने विश्वास जताया कि चौधरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति करेगा। इस अवसर पर संगठन की एकता, अनुशासन और आगामी चुनौतियों पर चर्चा हुई। समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का भाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *