Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: रविवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक रत्नाकर मिश्र और विधायक सूचिस्मिता मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रस्तावित परियोजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सड़क, आधारभूत ढांचा, शहरी विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।