Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: थाना नीमगांव क्षेत्र के लखीमपुर – मैगलगंज मार्ग पर कोरैय्या तालुकेदारी गांव के नजदीक तीन वाहनो की टक्कर मे सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इस घटना मे दो ई रिक्सा एक कार की जोरदार टक्कर हो गई ।ग्रामीणो व पुलिस की मदद से सभी घायलो को इलाज हेतु एम्बूलेन्स से बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र भेजा गया जिसमें चार की हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल मोतीपुर रिफर कर दिया गया ! घटना स्थल बेहजम चौकी प्रभारी सिद्धान्त पवांर सहित दीवान सुशील कुमार संजय यादव,विकास कुमार मौके पर पहुँच कर सभी छति ग्रस्त हुए वाहनो को रोड से किनारे हटवाकर याता यात शुरू कराया ! जानकारी के अनुसार – लखीमपुर की तरफ से जा रहे कार सवार फिरोज (44) पुत्र रहीस ,अनुराग (33) पुत्र अनूप सिंह सीमा देवी(55) पत्नी अनूप सिंह निवासी कृष्णा नगर गांधी नगर थाना चकेरी कानपुर ! ई रिक्सा सवार मीना देवी (55) पत्नी कौशल कुमार निवासी छेतौनिया थाना हैदराबाद , गुलफाम (24) पुत्र इरफान निवासी बेहजम थाना नीमगांव, सचिन (18) पुत्र बाबूराम निवासी मल्हपुर गडरिया थाना नीमगांव, मुन्नी देवी (36) पत्नी मुन्नालाल निवासी बेलहरी थाना नीमगांव सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये सभी घायलो को एम्बूलेन्स से बेहजम सामुदाईक स्वास्थ्य केद्र बेहजम लाया गया जहाँ मीना देवी, गुलफाम, सचिन, मुन्नी देवी की हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल मोतीपुर रिफर कर दिया गया।