Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सम्पूर्णा नगर क्षेत्र में एक्सीडेंट की खबर को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी डॉ आई ए ख़ान और उनका समाजसेवी बेटा केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र दानियाल ख़ान ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों पर रेडियम लगाया कोहरे के कारण सड़क और गाड़ियां न दिखाई देने की वजह से एक्सीडेंट बहुत हो रहे हैं ख़ास तौर से गन्ना भरी ट्रॉलियाँ ट्रैक्टर, ट्रक आदि ख़राब होने कि वजह से अक्सर सड़क पर खड़े रहते हैं जो की कोहरे की वजह से दिखाई नहीं देते हैं तथा एक्सीडेंट का कारण बनते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए डॉ ख़ान और उनके पुत्र ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के फ़ायदे बताए तथा गाड़ियों में रेडियम की पट्टी भी लगाई।