Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना महिला शिल्पी शुक्ला ने परामर्शदाताओं के सहयोग से 12 परिवारिक विवादों में पक्षकारों के मध्य सुलह का प्रयास कर के 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला, काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी श्रीमती नीति गुप्ता के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 12 शिकायती प्रार्थना-पत्र में काउंसलरों व महिला आरक्षी सुमन लता के सहयोग से 06 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है 03 मामले ऐसे थे जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था, दोनों पक्षों की सहमति से सोचने का समय दिया गया ,एवं 03 मामले माननीय न्यायालय में लम्बित होने के कारण पक्षकार न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निस्तारण करेगें , पति-पत्नी की विदाई कराके बिखरते परिवारों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।