Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: विकासखंड मितौली के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रतहरी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव , जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच तथा पावर एंजिल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल शिक्षा विकसित करने तथा सेल्फ एस्टीम के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया । विकास खण्ड नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद व सन्दर्भदार्ता के रूप में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सत्येन्द्र बहादुर सिंह , गरिमा सिंह कुशवाहा ने मीना मंच सुगमकर्ता की कार्यशाला को आयोजित किया । इस कार्यशाला में विकास खण्ड मितौली के समस्त कंपोजिट विद्यालय , समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सुगमकर्ताओं ने प्रतिभाग किया । विकास खण्ड मितौली से कुल 94 सुगमकर्ताओं को कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसके प्रथम चरण में 48 सुगमाकर्ता जिसमें 18 पुरुष सुगमकर्ता व 32 महिला सुगमकर्ता को प्रशिक्षण दिया जा चुका है l प्रशिक्षण में विकास खण्ड नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद के द्वारा प्रशिक्षण से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओ को बताया गया । प्रशिक्षण में संदर्भदाताओं के द्वारा प्रगति के पंख , आधा फुल कॉमिक सीरीज , अरमान माड्यूल , सेल्फ डिफेंस , रानी लक्ष्मी बाई आत्मा रक्षा प्रशिक्षण , सामाजिक व्यवहार परिवर्तन , मीना मंच का गठन , मीना मंच के उद्देश्य, टूल 10 आदि विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । इस दौरान आत्मरक्षा क्लब , सुगमकर्ता के कार्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुगमकर्ता अपने अपने विद्यालयों में बच्चों के सशक्तिकरण हेतु कार्य करेंगे । कार्यशाला के समापन पर ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा सलीम अहमद व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सत्येन्द्र बहादुर सिंह व गरिमा सिंह कुशवाहा के द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मीना मंच कार्यशाला की मॉनिटरिंग सीमेट प्रयागराज के द्वारा की जा रही है l आज की कार्यशाला में यूनिसेफ की तरफ से टीम व मीना सुगमकर्ता के रूप में अनीता , आरती कनौजिया , निधि , अमित कुमार , लोकेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे l