राजा भइया की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, जनसत्ता दल में शामिल हो रहे हैं लोग

बाबागंज विधानसभा के गोगहर उतरार गांव के अभिषेक त्रिपाठी ने थामा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का दामन

PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार पूरे देश में बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिससे प्रभावित होकर लोग दूसरे दलों को छोड़कर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में शामिल हो रहे हैं।बाबागंज विधानसभा के गोगहर उतरार गांव के निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि राजा भइया के सनातन धर्म के प्रति बयान और उनके क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं को जनसत्ता दल में जोड़ने का कार्य करेंगे।उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भले ही हम प्रयागराज में रहते हुए भाजपा को समर्थन देते हैं, लेकिन अपने क्षेत्र में हमने पूरे परिवार के साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज को वोट दिया था और उन्हें जिताने के लिए पूरी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हो रहा है और वे हमेशा उनके साथ हैं।रविवार को जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख नेता पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के नेतृत्व में अभिषेक त्रिपाठी ने पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व प्रमुख विहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू,प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल, विजय पांडेय,ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर उनका जोरदार पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *