अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर पुलिस ने अवैध गांजा व बाइक समेत एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सांगीपुर थाना के दरोगा विनय प्रताप सिंह सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के जायसवाल तिराहा के समीप से आरोपी सरपतहा मिश्रपुर तारापुर निवासी अनिल मिश्र पुत्र रामराज मिश्र को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो चार सौ पैंसठ ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा विक्रय से मिले सैंतालिस हजार दो सौ अस्सी रूपये के साथ ही एक बाइक की बरामदगी भी की। एसओ राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पूछतांछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गांजा की पुड़िया बनाकर उसे जगह जगह जाकर विक्रय करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *