Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: कोर्ट के आदेश पर लीलापुर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव की उन्मतुलनिशा पत्नी अकबर का आरोप है कि बीती चौदह अक्टूबर की शाम गांव के मेले में गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के असलम, शहजाद, अफसरून्निशा, हसीना, रविशुलनिशा, जीशान ने एकराय होकर उसे मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई नही हुई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद व दो अज्ञात समेत तेरह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।