Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: श्रम विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मीरजापुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को पत्रक सौंपकर श्रम विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि श्रम विभाग मीरजापुर कार्यालय से कुछ असंगठित गिरोह और बिचौलिए अपने निजी लाभ के लिए निर्माण श्रमिकों, मजदूरों और सीधे-साधे लोगों को लुभावना प्रस्ताव देकर अपने जाल में फसा रहे हैं। उनके बैंक खाते, आधार कार्ड और व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि श्रम विभाग की योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें बिना शिशु के जन्मे, सरकारी अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल और बिना प्रसव के ही सरकारी अस्पताल का प्रसव प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों का फर्जी सत्यापन और प्रमाण पत्र भी तैयार किए जा रहे हैं।