Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि प्रमुख रहीं। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना भय के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान को लेकर महिलाओं में सकारात्मक उत्साह देखा गया।