पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में छः जख्मी, पांच नामजद व अज्ञात के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा बगहा में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन के करीब लोग जख्मी हो गए , पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । सैनी कोतवाली के कनवार का मजरा बगहा निवासी सुनील सिंह पुत्र स्व सुरेश सिंह ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम सात बजे के करीब उसके विपक्षी घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी देने, मारपीट के दौरान सुनील , जितेंद्र , भानू प्रताप , अनुज सिंह व मां सरला सिंह सहित पड़ोस के मनोज सिंह जख्मी हो गए , शोरगुल सुनकर विपक्षी धमकी देते हुए भाग गए । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अशोक यादव , संतोष यादव , पिंटू यादव , सर्वेश यादव , मुकेश यादव सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *