बीएसए ने डीबीटी, मध्याह्न भोजन व कायाकल्प पर दिए निर्देश

बीआरसी कड़ा में आयोजित हुई बीईओ व प्रधानाध्यापक की समीक्षा बैठक

KAUSHAMBI NEWS: बीआरसी कड़ा में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव ने विकास खंड में संचालित समस्त परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक का आयोजन बिंदुवार समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय व्यवस्था में सुधार के लिए शत प्रतिशत डीबीटी, डीबीटी प्राप्त सभी बच्चों की फोटो पोर्टल पर अपलोड किए जाने, यू डायस पोर्टल पर छात्रों की अपार आई डी जेनरेट किए जाने की समीक्षा किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को मध्याह्न भोजन के पश्चात विद्यालय परिसर में न घूमने, निपुण तालुका हर माह अपडेट करने, जीरो पावर्टी सर्वे पूर्ण करने, उल्लास पोर्टल पर असाक्षरों का सर्वे कर फीडिंग किए जाने को निर्देशित किया। बैठक पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने सभी बच्चों का हर माह शत प्रतिशत आकलन किए जाने, विद्यालय में 19 पैरामीटर कायाकल्प पूर्ण करने, छात्रों व शिक्षकों की ससमय शत प्रतिशत उपस्थित रहने को कहा। इसके साथ ही विद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को विद्यालय में लाने के लिए किए गए प्रयास, पुस्तक वितरण, सफाईकर्मी के माध्यम से विद्यालय परिसर की प्रतिदिन सफाई किए जाने को कहा। प्रधानाध्यापकों से कहा कि विद्यालय में बनने वाले मध्यान्ह भोजन को विद्यालय अवधि तक नमूने के लिए संरक्षित रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *