डोंगल जमा कर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जताया

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ब्लॉक मुख्यालय पर ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायत सचिवों ने पहले काला फीता बांधकर विरोध, हड़ताल, साइकिल चलाई और अब सामूहिक रूप से डोंगल जमा किए जिससे विकास कार्यों का पहिया थम गया है।
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पांडे और प्रदीप चौधरी के आवाहन पर ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ प्रकाश और मंत्री दिलीप के आवाहन पर सरकार की ऑनलाइन हाजिरी योजना के विरोध में डीएससी डोंगल जमा कर दिए हैं। उनका कहना है ब्लॉक मुख्यालय पर उपस्थित रहने वाले कर्मचारी और अधिकारियों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं हो रही है जबकि एक ग्राम पंचायत सचिव के पास कई चार्ज होने के बाद भी ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसे सार्वजनिक रूप से विरोध जताते हुए डोंगल जमा कर करने से वित्तीय लेनदेन ठप्प हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *