कोचिंग जाते समय दो छात्राओं को गन्ने  खेत में घसीट कर युवकों ने किया गैंगरेप

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने जांच शुरू की

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार सुबह कोचिंग के निकली दो छात्राओं संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताते चलें लखीमपुर बेहजम के बीच कैमासुर गांव के पास फरधान थाना क्षेत्र की घटना है। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू आस पास लगे सीसी कैमरे भी खंगाले हैं। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कर लिया जाएगा।  फरधान इलाके में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही दो स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दोनों छात्राएं एक ही गांव की हैं और कोचिंग जाने के लिए रोजाना की तरह एक साथ सोमवार सुबह घर से निकली थी। इस दौरान कैमासुर गांव के पास कुछ युवक उन्हें गन्ने के खेत में घसीट ले गए और सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनो छात्राओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्दी ही मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *