Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: थाना मैगलगंज क्षेत्र में एक शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। एक बेटी ने अपने ही पिता पर उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 दिसंबर को पीड़िता के भाई जलालुदीन पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम सिकटिहा थाना मैगलगंज द्वारा थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसके पिता नाजिम ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म (बलात्कार) किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना मैगलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध श्री अखिलेश गंगवार को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमे में नामित अभियुक्त नाजिम पुत्र कासिम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी सिकटिहा थाना मैगलगंज जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।